गुरुवार, 18 अगस्त 2011

''बिटिया रानी ''

''बिटिया  रानी  ''
Beautiful Little Girl Stock Photo
दादा जी कहते हैं मुझको ' राजदुलारी '  ,
दादी  कहती - मेरी पोती ' सबसे प्यारी' ,
पापा ' प्रिंसेस' कहते मुझको गोद उठाकर,
मम्मी कहती ' ब्यूटी क्वीन' गले लगाकर,
कहें 'लाडली' चूम के माथा नाना-नानी ,
मामा-मौसी कहते हैं ' परियों की रानी' ,
सारे घर में चहक-चहक  चिड़िया बन घूमूं  ,
पाकर सबका स्नेह  ख़ुशी से मैं  हूँ  झूमूं  .
                                     शिखा कौशिक 
[सभी फोटो गूगल से साभार ]


2 टिप्‍पणियां:

Asha Lata Saxena ने कहा…

सरल भाषा मैं सुन्दर रचना |बधाई |
आशा

Indranil Bhattacharjee ........."सैल" ने कहा…

वाह बहुत ही सुन्दर प्यारी सी रचना ... बिलकुल छोटी प्यारी गुडिया रानी की तरह ...