शनिवार, 29 दिसंबर 2012

मैडम बिल्ली मुंबई वाली










https://encrypted-tbn1.gstatic.com/images?q=tbn:ANd9GcQdhfXUTr-JCSqLBYtB-X1yHBIck4dp1LCqr9cWF2ANpjjQcQkPqzbIXQ2X
 मैडम बिल्ली मुंबई वाली पहने हाई हील
मटक मटक कर चलती हैं जब होता गुड गुड फील 

एक दिन पीछे पड़ गया उनके डॉगी  एक शैतान
दौड़ी लेकर हाथ में सैंडिल तभी बची फिर जान 
उस दिन से वे घूम रही हैं बच्चो नंगे पैर
इसी वजह से बिल्ली मैडम का डॉगी से बैर
     
                         शिखा कौशिक 'नूतन'

बुधवार, 5 दिसंबर 2012

मम्मी की डांट अच्छी है !

Cartoon_mouse : Cute cartoon mouse - vector illustration  Stock Photo

.





टिंकू चूहा करे शरारत ;
शैतानी की उसको आदत ,
मम्मी जब भी डांटे उसको ;
टिंकू को लगती वे आफत


एक दिन लेकर लम्बा डंडा
उसने चारो और घुमाया ,
टकराया दीवार से जाकर
धक्का खा वो संभल न पाया .


 लगी चोट फिर नाक पर आगे ,
खून निकल कर बाहर आया ,
दर्द हुआ फिर बड़ी जोर से ,
रोकर टिंकू था चिल्लाया .


 पापा डॉक्टर बुलाकर लाये ,
डॉक्टर ने मरहम लगाया ,
मम्मी क्यों थी डांट पिलाती ?
आज उसकी समझ में आया !!
                                 शिखा कौशिक 'नूतन '

मंगलवार, 20 नवंबर 2012

कितनी मुसीबत की थी घडी !










Squirrel (sachin_kakkar) Tags: india squirrel gillu gilhari sachinkakkar
 कितनी मुसीबत की थी घडी !
छोटी सी गिल्ली के सिर पर पड़ी ,

 पूसी नाम की बिल्ली
गिल्ली के पीछे थी पड़ गयी .


 गिल्ली थी थर थर थर कांप रही ,
फर फर फर भाग रही ,
सामने जब घर आ गया ,
जल्दी से जाकर घर में घुसी ,
कितनी मुसीबत की थी घडी !



 पूसी थी लेकिन जिद पर अड़ी ,
गिल्ली के घर के बाहर खडी ,
गिल्ली ने सोचा अब क्या करूँ ?
जिन्दा रहूँ या डरकर मरूं ?
कितनी मुसीबत की थी घडी !



 डॉगी  चिंटू  वहां आ गया ,
गिल्ली का था वो दोस्त बड़ा ,
भौंका वो पूसी को देख वहां ,
पूसी हो गयी वहां से हवा ,
मुसीबत की टल गयी थी घडी !


 गिल्ली ने खुश हो  ताली बजाई ,
डॉगी को लाकर  टॉफी खिलाई ,
बोली -मेरी जान बचाई !
दोस्ती है तुमने निभाई !
ये ही बात है सबसे बड़ी !
मुसीबत की टल गयी थी घडी !





http://farm2.static.flickr.com/1193/3168173665_52eedb8f83_m.jpg

                                                                                           



                                                                                   शिखा कौशिक 'नूतन '





रविवार, 15 जुलाई 2012

मम्मी हम भी गुडिया की शादी रचायेंगें !


मम्मी  हम भी गुडिया की शादी   रचायेंगें !


Marriage : Illustration of a Groom Lifting His Bride's Veil Stock PhotoDoll : Chinese wedding bride and bridegroom figurines on white backgroundMarriage : an illustration of an asian wedding with a man and woman dressed in saree and salwar kameez with intricate designs on a gold background Stock Photo




मम्मी  हम भी गुडिया की शादी   रचायेंगें    ;
गुड्डे के घर जायेंगें रिश्ता तय   कर आयेंगें ,
मम्मी   हम भी गुडिया की शादी  रचायेंगें    .

पंडित जी से दिन  निश्चित करायेंगें ;
सबको बुलाने को कार्ड भी छापवएंगें .
मम्मी हम भी .......






Doll : vintage doll portrait detail Stock PhotoMarriage : illustration of a a boy and a girl on a white backgroundMarriage : an illustration of an asian wedding with a man and woman dressed in saree and salwar kameez with intricate designs on a gold background Stock Photo




शादी के दिन  सारे  घर को  सजायेंगें   ;
मंडप  बनायेंगें.....बंदरवार लगायेंगें .
मम्मी हम भी .....
बारात जब द्वारे पर आएगी ; 
आरती उतार कर तिलक लगायेंगें .
मम्मी हम भी ....




Marriage : Marriage Advice and Tips of a Successful One





जलपान में उनको  कॉफ़ी पिलायेंगें ;  
कोल्ड  ड्रिंक  टिक्की समोसा खिलायेंगें  .
मम्मी हम भी ...

गुडिया को सुन्दर सी दुल्हन बनायेंगें ;
नेट  वाला लहगा उसको  पहनायेंगें .
मम्मी हम भी ....







Marriage : Wedding arch with flowers decoration on the beachMarriage :  Illustration of a pretty girl readying for weddingMarriage :  Illustration of a pretty girl readying for wedding



वर माला जब एक दूजे को डालेंगें 
पुष्पवर्षा कर हम ताली बजायेंगें  .
मम्मी हम भी ...

भोजन में पूरी कचौड़ी परोसेंगें  ;
खीर हलवा रसगुल्ला  साथ में खिलायेंगें 
मम्मी हम भी ...











Marriage : Two rings in a box and two candles over red backgroundDoll : Japanese Hina Dolls



मंडप में जब उनके  फेरे  पड़ेंगें  ;
गुड्डे  के जूते चोरी करवायेंगें .
मम्मी हम भी ....

जूतों के बदले में नेग  कमायेंगें  ;
नाचेंगें  झूमेंगें धूम मचायेंगें .
मम्मी हम भी ...


फिर  जब गुडिया की होगी विदाई ;
गले लगाकर आंसू बहायेंगें .
मम्मी हम भी ...
                              



Marriage : couple go on honeymoon with his motorcycle decorated for the wedding


                                                  शिखा कौशिक 

शुक्रवार, 6 जुलाई 2012

जोंटी की हार्दिक शुभकामनायें !

जोंटी  की हार्दिक शुभकामनायें !


उठाकर डिब्बा मिठाई का 
मैं हूँ मौज  मनाता ;



मालिक क्यूँ नाराज हैं ?
बस यही समझ न आता !




खाकर इस मिठाई को 
मन में  आनंद समाये ;
आप  सभी को प्रेषित हैं 
मेरी शुभकामनायें !
                                                with regards
                                             jaunty [your dear pet ]

शुक्रवार, 29 जून 2012

दादा जी हम नाना के घर घूम के आये हैं!

दादा  जी हम नाना के घर  घूम  के आये  हैं!




दादा  जी हम नाना के घर  घूम  के आये  हैं  ;
मामा   ने हमें चाट-पकौड़ी खूब  खिलाएं  हैं .

दादा जी वहां नाना जी लगते हैं आपके जैसे   ;
बिन  मांगें पकड़ा  देते   हैं  कुल्फी के  लिए  पैसे   ,
शैतानी करने  पर  हमको   डांट  पिलायें  हैं .
दादा जी हम नाना के .......

नानी  माँ में  दादी  माँ जैसा है रूप  समाया  ;
नई कहानी रोज़ सुनकर नैतिक  पाठ  पढाया  ,
आशीषें   देकर  हर  लेती  सभी बलाएं हैं .
दादा जी हम नाना के घर .........

मौसी कहती  बिलकुल  मम्मी जैसे लगते हो तुम ;
मामा कहते  हँसो  जरा  क्यों  बैठे  रहते  गुमसुम  ,
चूम के माथा  ,गोद उठाकर  हमें घुमाएँ हैं .
दादा जी हम नाना के घर घूम के आयें  हैं .
                                                               शिखा कौशिक  
                                       [मेरा  आपका  प्यारा   ब्लॉग   ]

मंगलवार, 8 मई 2012

मानवता का ये अनुपम पाठ !


मानवता का ये अनुपम पाठ !

A Woman and a Parrot - Royalty Free Clipart Picture
एक  दिवस शैतान 
वो 'मुन्ना' गया   
घूमने   पापा   संग ;
सड़क किनारे  दे 28px; text-align: -webkit-auto;">
पिंजरे  जिसमे थे 
कुछ  तोते बंद .
A Red and Blue Parrot Flying In the Air - Royalty Free Clipart Picture

बोला -पापा इन्हें  
खरीदो  ;घर  में  
हम  इन्हें रखेंगे
इनके संग संग
सुबह-शाम 
खूब  मजे से खेलेंगे .
Picture Of A Colorful Parrot Sitting On A Tree Branch With His Wings Spread Out

पापा बोले   'मुन्ना राजा '
अगर तुम्हे मैं     
घर से बाहर यहाँ 
घुमाने न लाता ;
घर के  भीतर ही भीतर 
क्या तुमको अच्छा लग पाता ?
A Boy Holding a Parrot - Royalty Free Clipart Picture

आओ इनको  पिंजरों से 
आजाद  करा दें 
मिलकर हम ;
खुले गगन में जब   
ये विचरें    ;
तब लगते हैं सुन्दरतम ,
A Parrot In Flight - Royalty Free Clipart Picture
मुन्ना बोला पापा 
मेरे आप हो  जग में 
नंबर वन ;
आज पढाया पाठ मुझे  
मानवता का ये अनुपम  !
A Parrot and Macaw - Royalty Free Clipart Picture

                                     shikha  kaushik  

                             

रविवार, 25 मार्च 2012

नन्ही देवियाँ ब्लॉग जगत की !

नन्ही  देवियाँ ब्लॉग जगत की !
       ब्लॉग  जगत में भी तो नौ देवियों का पूजन होना चाहियें ना !आइये आज इस बार के चैत्र नवरात्रों में हम इन देवियों के दर्शन कर सबसे से यही कहने का प्रयास करें कि-कन्याओं  को केवल नौ दिन मत पूजो....इन्हें जन्म लेने दो ...इनका पालन बिना किसी भेदभाव के कीजिये और  इन्हें एक अच्छा नागरिक बनाइये ....

 

रुनझुन -

और ये है रुनझुन का संसार. रुनझुन यानी प्रांजलि दीप, सबकी दुलारी, लाडली, चहेती, जिसे सब प्यार से तोषी भी बुलाते है लेकिन पापा के लिये तो वो बस रुनझुन है.. उनकी "जान" और "शान", और मम्मी... उनका क्या कहें..., वो तो रुनझुन में बस खुद को ही जीती हैं। रुनझुन में ही उनका अपना बचपन...अपने सपने जैसे फिर से वापस आ गए हैं। रुनझुन का बेस्ट फ़्रेण्ड है उसका प्यारा भाई...शाश्वत, जो उसके संसार को पूरा करता है और अपने नटखटपन से उस संसार में खुशियाँ भरता है। लेकिन रुकिये... बात यहीं खत्म नही हुई... रुनझुन के संसार में और भी कई लोग हैं जो उसकी खुशियों के साझीदार हैं और खुश होने की वजह भी। रुनझुन अब इस संसार में आपसब को भी जोड़ना चाहती है। तो चलिये इस ब्लॉग के माध्यम से हम सब भी बन जाते हैं रुनझुन के दोस्त!''


मेरा फोटो अक्षिता (पाखी)



पाखी की दुनिया 


मेरा नाम अक्षिता (पाखी) है. जन्म-25 मार्च, कानपुर. ममा-पापा : श्रीमती आकांक्षा-श्री कृष्ण कुमार यादव. छोटी बहन - अपूर्वा. पोर्टब्लेयर में LKG में पढ़ती हूँ. रुचियाँ - ड्राइंग बनाना, प्लेयिंग, डांसिंग, नई-नई जगहें घूमना, आइसक्रीम व चाकलेट.....''


नन्ही परी -    
मेरा फोटो   
व्यवसायMasti :)
स्थानmumbai, भारत
रुचिdance karna, gaane gana, ghumna-firna, cartoons dekhna, bahut sari baate karna,coloring, drawing{sply on wall:)}aur haan jo sabse jyada pasand hai wo hai mumma ko tang karna...list bahut lambi hai aap padhte padhte thak na jao isi liye bus itna hi likhti 

चुन चुन गाती चिड़िया मेरा फोटो  - पाखी


मेरा नाम पाखी, सारा समय शैतानी करती हुं ऎसा मेरी मां कहती है. बाकी जैसे जैसे मुझे पता चलता रहेगा आपको भी बताती रहुंगी. 




 


अक्षयांशी -- Akshayanshi 






chulbuli 

और यह है मेरा blog.....इसमे होंगी मेरी बातें..मेरे किस्से..मेरे सपने..मेरे गीत...और...दोस्तों की साझेदारी भी.. 







लविज़ा | Laviza 
एक स्पेशल पोस्ट - शुक्रिया आप सभी का



मेरा फोटो kritika choudhary

16 नवम्‍बर, 2009 को राजस्‍थान के चूरू शहर में मां कृष्‍णा जाखड़ एवं पिता दुलाराम सहारण के यहां जन्‍म। 




विभूति-अनिमेष 

मेरा फोटो Vibhuti:



Hum do pyaare pyaare bachche hain. 1.Vibhuti: sabki laadli Birthday- 27/06/2003. Place of birth: Jodhpur 2.Animesh:Bhola-bhaala, rajdulaara Birthday-20/05/2005 Place of birth- Jodhpur

                                                     कैसा  लगा  इन नन्ही देवियों  से  मिलकर  ? या पूजकर !



                                                                  shikha kaushik 

गुरुवार, 22 मार्च 2012

नन्ही देवियों को दो वचन !






हम  नन्ही -नन्ही  देवी  हैं ;
हमको है सबसे ये कहना ;
कन्या भ्रूण  को मत मारो ;
वे भी हम सबकी हैं बहना .




कन्या उज्जवल करती दो कुल ;
माता,पुत्री, पत्नी,बहना ;
नौ दिन पूजा कर लेने से 
नहीं पाप तुम्हारा  है धुलना .
                                        [सभी फोटोस  गूगल से साभार ]


पूजन नहीं, हमें वचन दो 
ऐसे पाप को रोकोगे ;
स्वयं कभी ऐसा करने की 
मन से भी ना सोचोगे .


                              शिखा कौशिक 

मंगलवार, 20 मार्च 2012

आज ''गौरैया -दिवस '' है


[गूगल से साभार ]
आज ''गौरैया -दिवस  '' है  .हमारी प्यारी चिड़िया  -

''हमारे  आस -पास  फुदकती  रहो ;
हमारे  आँगन  में  आकर  चहकती रहो ''


फुदक-फुदक कर डोल रही है 
मेरी बगिया में एक चिड़िया .

कितना मीठा बोल रही है ;
मेरी बगिया में एक चिड़िया .

फव्वारे में नहा रही है ;
मेरी बगिया में एक चिड़िया .

सबका मन बहला रही है ,
मेरी बगिया में एक चिड़िया .

                           शिखा कौशिक 

मंगलवार, 28 फ़रवरी 2012

SWEET SWEET GIRL .....YOU CAN DO SO !





Sweet Little Girl with Roses.
[from free photos.biz]



SWEET SWEET GIRL ..COME TO ME 
BEAUTIFUL ANGEL JUST TELL ME 
WHERE DO YOU WANT TO GO ?
AND WHY  DO WANT TO GO ?


SHE SAID...SHE SAID....SHE  SAID 
I WISH TO GO SCHOOL
LIKE MY BROTHER
I WANT TO LEARN SKILLS
BREAK CONSERVATIVE PILLAR 
ALL RIGHT....YOU CAN DO SO !
WHERE DO ........


SHE SAID....SHE SAID......SHE SAID
I WISH FREEDOM JUST LIKE A BOY
I WANT TO FLY IN OPEN SKY 
ALL RIGHT ...YOU CAN DO SO !
WHERE .......................


                                         SHIKHA KAUSHIK