रविवार, 25 मार्च 2012

नन्ही देवियाँ ब्लॉग जगत की !

नन्ही  देवियाँ ब्लॉग जगत की !
       ब्लॉग  जगत में भी तो नौ देवियों का पूजन होना चाहियें ना !आइये आज इस बार के चैत्र नवरात्रों में हम इन देवियों के दर्शन कर सबसे से यही कहने का प्रयास करें कि-कन्याओं  को केवल नौ दिन मत पूजो....इन्हें जन्म लेने दो ...इनका पालन बिना किसी भेदभाव के कीजिये और  इन्हें एक अच्छा नागरिक बनाइये ....

 

रुनझुन -

और ये है रुनझुन का संसार. रुनझुन यानी प्रांजलि दीप, सबकी दुलारी, लाडली, चहेती, जिसे सब प्यार से तोषी भी बुलाते है लेकिन पापा के लिये तो वो बस रुनझुन है.. उनकी "जान" और "शान", और मम्मी... उनका क्या कहें..., वो तो रुनझुन में बस खुद को ही जीती हैं। रुनझुन में ही उनका अपना बचपन...अपने सपने जैसे फिर से वापस आ गए हैं। रुनझुन का बेस्ट फ़्रेण्ड है उसका प्यारा भाई...शाश्वत, जो उसके संसार को पूरा करता है और अपने नटखटपन से उस संसार में खुशियाँ भरता है। लेकिन रुकिये... बात यहीं खत्म नही हुई... रुनझुन के संसार में और भी कई लोग हैं जो उसकी खुशियों के साझीदार हैं और खुश होने की वजह भी। रुनझुन अब इस संसार में आपसब को भी जोड़ना चाहती है। तो चलिये इस ब्लॉग के माध्यम से हम सब भी बन जाते हैं रुनझुन के दोस्त!''


मेरा फोटो अक्षिता (पाखी)



पाखी की दुनिया 


मेरा नाम अक्षिता (पाखी) है. जन्म-25 मार्च, कानपुर. ममा-पापा : श्रीमती आकांक्षा-श्री कृष्ण कुमार यादव. छोटी बहन - अपूर्वा. पोर्टब्लेयर में LKG में पढ़ती हूँ. रुचियाँ - ड्राइंग बनाना, प्लेयिंग, डांसिंग, नई-नई जगहें घूमना, आइसक्रीम व चाकलेट.....''


नन्ही परी -    
मेरा फोटो   
व्यवसायMasti :)
स्थानmumbai, भारत
रुचिdance karna, gaane gana, ghumna-firna, cartoons dekhna, bahut sari baate karna,coloring, drawing{sply on wall:)}aur haan jo sabse jyada pasand hai wo hai mumma ko tang karna...list bahut lambi hai aap padhte padhte thak na jao isi liye bus itna hi likhti 

चुन चुन गाती चिड़िया मेरा फोटो  - पाखी


मेरा नाम पाखी, सारा समय शैतानी करती हुं ऎसा मेरी मां कहती है. बाकी जैसे जैसे मुझे पता चलता रहेगा आपको भी बताती रहुंगी. 




 


अक्षयांशी -- Akshayanshi 






chulbuli 

और यह है मेरा blog.....इसमे होंगी मेरी बातें..मेरे किस्से..मेरे सपने..मेरे गीत...और...दोस्तों की साझेदारी भी.. 







लविज़ा | Laviza 
एक स्पेशल पोस्ट - शुक्रिया आप सभी का



मेरा फोटो kritika choudhary

16 नवम्‍बर, 2009 को राजस्‍थान के चूरू शहर में मां कृष्‍णा जाखड़ एवं पिता दुलाराम सहारण के यहां जन्‍म। 




विभूति-अनिमेष 

मेरा फोटो Vibhuti:



Hum do pyaare pyaare bachche hain. 1.Vibhuti: sabki laadli Birthday- 27/06/2003. Place of birth: Jodhpur 2.Animesh:Bhola-bhaala, rajdulaara Birthday-20/05/2005 Place of birth- Jodhpur

                                                     कैसा  लगा  इन नन्ही देवियों  से  मिलकर  ? या पूजकर !



                                                                  shikha kaushik 

गुरुवार, 22 मार्च 2012

नन्ही देवियों को दो वचन !






हम  नन्ही -नन्ही  देवी  हैं ;
हमको है सबसे ये कहना ;
कन्या भ्रूण  को मत मारो ;
वे भी हम सबकी हैं बहना .




कन्या उज्जवल करती दो कुल ;
माता,पुत्री, पत्नी,बहना ;
नौ दिन पूजा कर लेने से 
नहीं पाप तुम्हारा  है धुलना .
                                        [सभी फोटोस  गूगल से साभार ]


पूजन नहीं, हमें वचन दो 
ऐसे पाप को रोकोगे ;
स्वयं कभी ऐसा करने की 
मन से भी ना सोचोगे .


                              शिखा कौशिक 

मंगलवार, 20 मार्च 2012

आज ''गौरैया -दिवस '' है


[गूगल से साभार ]
आज ''गौरैया -दिवस  '' है  .हमारी प्यारी चिड़िया  -

''हमारे  आस -पास  फुदकती  रहो ;
हमारे  आँगन  में  आकर  चहकती रहो ''


फुदक-फुदक कर डोल रही है 
मेरी बगिया में एक चिड़िया .

कितना मीठा बोल रही है ;
मेरी बगिया में एक चिड़िया .

फव्वारे में नहा रही है ;
मेरी बगिया में एक चिड़िया .

सबका मन बहला रही है ,
मेरी बगिया में एक चिड़िया .

                           शिखा कौशिक