सोमवार, 5 मई 2014

यह भारत-वर्ष महान है !

कण-कण में  स्वर्णिम आभा है ,
निर्मलता यहाँ के तृण-तृण में  ,
सरस्वती का वर-स्वरुप
यह भारत-वर्ष महान  है !
...........................................
महापुरुषों की  प्रिय -भूमि  ,
सज्जनता की  है ये मशाल  ,
धर्म की सुरभि चहुँ -दिशा  में ,
हाँ ! इस  पर  हमको  अभिमान  है !
यह भारत-वर्ष महान  है !
...........................................
राम हुए बलराम हुए ,
हुए यहाँ पर बनवारी  ,
गौतम -गांधी  के हाथों  फिर
फूली भारत की फुलवारी ,
वीरो का तीर्थ-स्थान है !
यह भारत-वर्ष महान  है !
......................................................
झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई ,
भगत सिंह का देश है ,
आज़ादी रहे अटल इसकी ,
दुश्मन के प्रति आवेश है ,
तन-मन-धन सब कुर्बान है !
यह भारत-वर्ष महान  है !

जय हिन्द ! जय भारत !

रविवार, 30 मार्च 2014

नन्ही देवियों को दो वचन !

चैत्र -नवरात्रि व् नवसंवत्सर २०७१  की हार्दिक शुभकामनायें !



हम  नन्ही -नन्ही  देवी  हैं ;
हमको है सबसे ये कहना ;
कन्या भ्रूण  को मत मारो ;
वे भी हम सबकी हैं बहना .


कन्या उज्जवल करती दो कुल ;
माता,पुत्री, पत्नी,बहना ;
नौ दिन पूजा कर लेने से 
नहीं पाप तुम्हारा  है धुलना .
                                        [सभी फोटोस  गूगल से साभार ]

पूजन नहीं, हमें वचन दो 
ऐसे पाप को रोकोगे ;
स्वयं कभी ऐसा करने की 
मन से भी ना सोचोगे .

                              शिखा कौशिक 'नूतन'

बुधवार, 1 जनवरी 2014

HAPPY NEW YEAR 2014


रंग बिरंगें फूल सजाकर
चिंटू ने एक कार्ड बनाया ,
हैप्पी न्यू ईयर मम्मी-डैडी
लिखकर चिंटू था मुस्काया !
........................................
कार्ड दिया मम्मी -डैडी को ,
दोनों का मन था हर्षाया ,
गोद उठकर फिर डैडी ने
चिंटू को था गले लगाया !
................................
मम्मी ने उसके हाथों में
चॉकलेट का एक गिफ्ट थमाया ,
मम्मी-डैडी के संग मिलकर
चिंटू ने नव-वर्ष मनाया !

शिखा कौशिक 'नूतन'

गुरुवार, 14 नवंबर 2013

आया बाल दिवस ;मुबारक हो तुमको .

मम्मी ने सुबह जगाकर कहा Special day
पापा ने गलेलगाकर कहा








दादा ने टॉफी देकर कहा
दादी ने गोद बिठाकर कहा
आया बाल दिवस ;मुबारक हो तुमको .

Gift for childrenChildrenGreat deal...
तुम हो आशाओं के दिएँ
कुछ न मुश्किल  तुम्हारे लिए
जो सपने 'चाचा' के अब तक अधूरे
तुमको ही तो अब करने हैं पूरे
Creation of god...Chacha nehruLove & care...
बगिया के फूलों ने हँसकर कहा
कोयल ने कूह-कूह करके कहा
कलियों ने चट-चट चटक कर कहा
तितली ने थोडा मटक कर कहा
आया बाल दिवस ;मुबारक हो तुमको .
Shine in lifeKids...Gems to us
फूलों के जैसे महकते रहो
सूरज के जैसे चमकते रहो
मान बढ़ाना अपने वतन का
झंडा फहराना सदा ही अमन का
Let's celebrateLets enjoyLive life
मैडम ने पाठ  पढ़ाकर कहा
मित्रों ने हाथ मिलाकर कहा
भैय्या  ने हमको भगाकर कहा
दीदी ने गाना गाकर कहा
आया बाल दिवस मुबारक हो तुमको .
[web duniya se sabhar sabhi photos ]
शिखा  कौशिक


बुधवार, 2 अक्टूबर 2013

न हो पाए जंगल में कोई फाइट


विक्की घोडा तेज़ दौड़ता ;

खुद पर था इतराता ,

हिन्-हिनाकर जोर-जोर से ;

हाथी पर रौब जमाता !

***********************

हाथी ने फिर अर्जी लिखकर ;

शेरू से करी शिकायत ,

जंगल के राजा ने रखी ;

जंगल में पंचायत !

***********************

विक्की बोला इतराने का

मुझको पूरा हक़ है ,

हाथी भी चिंघाड़ के बोला

तू तो नालायक है !

************************

दोनों की तू-तू मैं मैं से

शेरू का सिर चकराया ,

चुप हो जाओ दोनों अब तुम

जोर से था चिल्लाया !

**********************

सुन दहाड़ राजा की दोनों ;

एक दम से गए दहल ,

पंचायत में सन्नाटा था ;

सब थे गए संभल !

************************

एक दहाड़ भरकर शेरू ने ;

विक्की को समझाया ,

खा जाऊंगा पल भर में मैं ;

जो आगे इतराया !

************************

हाथी दद्दा बड़े काम के ;

झुककर करो सलाम ,

मिलजुलकर रहना है तुमको ;

इस का रखो ध्यान !

********************

आगे न हो पाए

जंगल में कोई फाइट,

विक्की बोला पूंछ हिलाकर ,

बॉस यु आर राइट !


शिखा कौशिक 'नूतन'

सोमवार, 5 अगस्त 2013

चींटी मैडम ने सोचा मॉडल मैं बन जाऊं !!

चींटी  मैडम ने सोचा मॉडल  मैं बन जाऊं !!
Ramp : Theater Afghanistan. vectorRamp : Model posing Ant : Cute ant cartoon waving

चींटी  मैडम ने सोचा किस्मत  आजमाऊँ  ,
जीरो मेरी फिगर है मॉडल  मैं बन जाऊं !!

हाई हील पहनकर चली थी वो इतराकर ,
मुड़ी हील सैंडिल की धम्म से गिरी धरा पर  !!

उसे देखकर हंसी सहेली ,बोली उसे उठाकर ,
काम नहीं ये सीधा-सादा कुछ तो तू समझाकर !!

ऐश्वर्या या लारा दत्ता उनसे टिप्स तू ले ले ,
सुपर  मॉडल बन जायेगी थोड़ी कोशिश कर ले !!

तब  से चींटी  करती रहती उन दोनों को मेल ,
पर जवाब ना आया उनका प्लानिग हो गई फेल !!

मन को वो समझा लेती खुद पर हँसते हँसते ,
ख्वाब वो देखो जिसको पूरा खुद हो तुम कर सकते !!

शिखा कौशिक 'नूतन '