रविवार, 15 जुलाई 2012

मम्मी हम भी गुडिया की शादी रचायेंगें !


मम्मी  हम भी गुडिया की शादी   रचायेंगें !


Marriage : Illustration of a Groom Lifting His Bride's Veil Stock PhotoDoll : Chinese wedding bride and bridegroom figurines on white backgroundMarriage : an illustration of an asian wedding with a man and woman dressed in saree and salwar kameez with intricate designs on a gold background Stock Photo




मम्मी  हम भी गुडिया की शादी   रचायेंगें    ;
गुड्डे के घर जायेंगें रिश्ता तय   कर आयेंगें ,
मम्मी   हम भी गुडिया की शादी  रचायेंगें    .

पंडित जी से दिन  निश्चित करायेंगें ;
सबको बुलाने को कार्ड भी छापवएंगें .
मम्मी हम भी .......






Doll : vintage doll portrait detail Stock PhotoMarriage : illustration of a a boy and a girl on a white backgroundMarriage : an illustration of an asian wedding with a man and woman dressed in saree and salwar kameez with intricate designs on a gold background Stock Photo




शादी के दिन  सारे  घर को  सजायेंगें   ;
मंडप  बनायेंगें.....बंदरवार लगायेंगें .
मम्मी हम भी .....
बारात जब द्वारे पर आएगी ; 
आरती उतार कर तिलक लगायेंगें .
मम्मी हम भी ....




Marriage : Marriage Advice and Tips of a Successful One





जलपान में उनको  कॉफ़ी पिलायेंगें ;  
कोल्ड  ड्रिंक  टिक्की समोसा खिलायेंगें  .
मम्मी हम भी ...

गुडिया को सुन्दर सी दुल्हन बनायेंगें ;
नेट  वाला लहगा उसको  पहनायेंगें .
मम्मी हम भी ....







Marriage : Wedding arch with flowers decoration on the beachMarriage :  Illustration of a pretty girl readying for weddingMarriage :  Illustration of a pretty girl readying for wedding



वर माला जब एक दूजे को डालेंगें 
पुष्पवर्षा कर हम ताली बजायेंगें  .
मम्मी हम भी ...

भोजन में पूरी कचौड़ी परोसेंगें  ;
खीर हलवा रसगुल्ला  साथ में खिलायेंगें 
मम्मी हम भी ...











Marriage : Two rings in a box and two candles over red backgroundDoll : Japanese Hina Dolls



मंडप में जब उनके  फेरे  पड़ेंगें  ;
गुड्डे  के जूते चोरी करवायेंगें .
मम्मी हम भी ....

जूतों के बदले में नेग  कमायेंगें  ;
नाचेंगें  झूमेंगें धूम मचायेंगें .
मम्मी हम भी ...


फिर  जब गुडिया की होगी विदाई ;
गले लगाकर आंसू बहायेंगें .
मम्मी हम भी ...
                              



Marriage : couple go on honeymoon with his motorcycle decorated for the wedding


                                                  शिखा कौशिक 

शुक्रवार, 6 जुलाई 2012

जोंटी की हार्दिक शुभकामनायें !

जोंटी  की हार्दिक शुभकामनायें !


उठाकर डिब्बा मिठाई का 
मैं हूँ मौज  मनाता ;



मालिक क्यूँ नाराज हैं ?
बस यही समझ न आता !




खाकर इस मिठाई को 
मन में  आनंद समाये ;
आप  सभी को प्रेषित हैं 
मेरी शुभकामनायें !
                                                with regards
                                             jaunty [your dear pet ]